हैवानियत की हद पार – तीन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आए

बिहार में फिर एक बार हैवानियत की हद पार कर इंसानियत को शक के घेरे में खड़ा कर दिया है| यहघटना मंगलवार की है जहाँ स्नानकरने गयी एक युवती के साथ दुष्क्रम किया गया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया| वही दूसरी तरफ रोहतास मे किशोरी व एक युवती के साथ भी दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है| यह तीनो मामले मंगलवार को थाने में दर्ज किए गये हैं|

सूत्रों के मुताबिक महिला पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में गंगा स्नान करने गयी थी| उसका वीडियो बनाकर वायरलकरने का मामला मंगलवार को थाने में दर्ज किया गया| वीडियो के आधार पर पोलिस ने कारिवाई करते हुए दुष्कर्मी शिव पूजन महतो को गिरफ्तार कर लिया है| शिव पूजन महतो एक बस चालक है| वही दूसरी तरफ वीडियो बनाने वाले युवक की भी पहचान कर ली गयी है पर वह पकड़ा नही गया है| उसकी तलाश जारी है| लोकलाज के कारण पीडिता ने शिकायत दर्ज नही करवाई थी| पोलीस ने वीडियो के आधार पर खुद से है तहकीकात कर मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की|
बताया यह भी जा रहा है कि मंगलवार को ये वीडियो वॅट्सएप पर वयराल हो उठा| वही दूसरी और यह वीडियो थाना अध्यक्ष अबरार अहमदको भी मिला| वीडियो मिलते ही थाना अध्यक्ष अबरार अहमद ने तुरंत खोज शुरू कर दी| मालूम हुआ कि महिला बाढ़ थाना क्षेत्र की है| सूत्रों के मुताबिक वीडियो में दुष्कर्म कर रहा व्यक्ति बस चालक शिवपूजन है| पोलिस ने बस के मलिक से संपर्क कर शिव पूजन की गिरफ्तारी के लिए नालंदा पोलिस से भी संपर्क किया ताकि वाहन को रोका जा सके| लेकिन जब तक पोलाइस वहँ पहुँची तबतक आरोपी बख़्तियारपुर की तरफ बढ़ चुका था| आख़िरकार पोलिस ने अथमलगोल थाना क्षेत्र में चालक शिवपूरक को दबोच लिया| पोलिस ने युवती की काउन्स्लिन्ग कर उसे शिकायत दर्ज करने के लिए प्रोत्साहन दिया| बुधवार को युवती की मेडिकल जाँच करवाई जाएगी|
वही दूसरी तरफ रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में महिला व किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है| इस मामले की पहली घटना रविवार रात की है| इस घटना के मुताबिक रिश्ते से नाना व पड़ोसी कैलाश खरवार ने किशोरी को रोटी बनाने के लिए बुलाया और जब वह महिला अपने घर जाने लगी तो उसे हथियार दिखाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया गया| जब वह लड़की अपने घर गयी तब परिजन सो रहे थे| सुबह होते ही लड़की ने अपने परिजनों से आपबीती कही| तब परिजनों ने यह घटना थाने में दर्ज करवाई| आरोपी कैलाश खरवार रिश्ते मे पीडिता की मान का मामा लगता है|
दूसरी घटना सोमवार के दिन की है जहाँ डुमराँव रोड पर स्थित 3 लोगो ने एक 30 वर्षीय महिला के साथ बरी – बरी दुष्कर्म किए| महिला विवाह है| साथ ही वे तीनों दुष्कर्मी पचास हज़ार रुपय लेकर फरार हो गये| पीडिता महिला ने तीनो की पहचान विनय सिंग, बंटी और अरविंद के नाम से की है| तीनोके खिलाफ शिकायत दर्ज करा ली गयी है वही दूसरी तरफ थाना अध्यक्ष प्रिया रंजन ने बताया की तीनो युवक गिरफ्तार कर लिए गया हैं|

About The Author

Related posts

Leave a Reply